नयी दिल्ली 14 अगस्त (कड़वा सत्य) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के 18 अधिकारियों और कार्मिकों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा सराहनीय सेवा हेतु पुलिस पदक प्रदान किए।
स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर छह अधिकारियों/कार्मिकों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक जबकि 12 अन्य अधिकारियों/कार्मिकों को सराहनीय सेवा हेतु पुलिस पदक प्रदान किए गए। विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति पुलिस पदक पाने वालों में सीबीआई पुलिस अधीक्षक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नरेश कुमार शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार, प्रधान सिपाही जी लाल आट और प्रधान सिपाही राज कुमार शामिल है।
सीबीआई के 18 कर्मचारियों को मिला विशिष्ट सेवा तथा सराहनीय सेवा पदक

दिल्ली के तिगड़ी से मुक्त कराए गए 11 बाल श्रमिक, सबसे छोटा 6 साल का, चिप्स-बिस्कुट देकर करा रहे थे काम

AI हमारी जिंदगी आसान कर रहा या सोचने की आदत छीन रहा? Harari से लेकर Anthropic रिसर्चर तक ने उठाए सवाल

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

