Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के हनीमून हत्याकांड पर मेघालय पुलिस अभी भी किसी नतीजे तक नहीं पहुंची है. मेघालय पुलिस को शक है कि राजा रघुवंशी की हत्या के पीछे सोनम का मकसद कुछ और था. मेघालय पुलिस अब उसी एंगल पर जांच को आगे बढ़ा रही है. सोनम रघुवंशी के वो राज, जिससे मेघालय की पुलिस भी अनजान है. लव धोखा और मर्डर के पीछे सोनम रघुवंशी का वो चौथा प्लान क्या था. पहले राजा रघुवंशी की सुपारी आगे क्या थी सोनम की तैयारी. इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के पीछे मकसद क्या था. सोनम रघुवंशी ने अपने पति की हत्या की सुपारी क्यों दी थी. शादी के महज कुछ ही दिनों के बाद वो अपने पति राजा रघुवंशी से इतनी नफरत क्यों करने लगी थी और नफरत भी ऐसी कि सोनम ने अपने पति के कत्ल की खौफनाक साजिश रच डाली ये कुछ ऐसे सवाल हैं जो मेघालय पुलिस के लिए पहेली बन चुके हैं. अब तक जिस हत्याकांड का लव ट्रायंगल से जोड़कर देखा जा रहा था मेघालय पुलिस की अगर मानें तो राजा रघुवंशी की हत्या की बजाय लव ट्रायंगल नहीं बल्कि कुछ और ही है. एक सवाल सोनम रघुवंशी की करोड़ों की प्रॉपर्टी को लेकर भी उठ रहे हैं. सोनम के पिता कभी इंदौर में आटा चक्की चलाते थे. कुछ ही वर्षों में उन्होंने प्लाईवुड इंडस्ट्री में कदम रखा और फिर अचानक उनकी किस्मत बदल गई और करोड़ों का कारोबार खड़ा हो गया. राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सोनम के परिवार पर हवाला कारोबार के भी आरोप लग रहे हैं और मेघालय की पुलिस इस एंगल की भी जांच कर रही है. यही सवाल राजा रघुवंशी के परिजन भी उठा रहे हैं. राजा रघुवंशी के परिजनों की मांग है कि पुलिस को सोनम के माता-पिता से भी पूछताछ करनी चाहिए. परिजनों को शक है कि राजा रघुवंशी की हत्या के पीछे का एक मकसद हवाला कारोबार भी हो सकता है. साथ ही उन्होंने सोनम के नार्को टेस्ट कराने की भी मांग की है. इसमें जिस प्रकार से लग रहा है इसमें तो एक-एक करके खुलासे नहीं हो जा रहा है तो इसमें सुना की माता-पिता से पूछताछ करनी चाहिए.
Raja Raghuvanshi Murder Case: हनीमून के 4 दिन बाद ही पति की सुपारी! सोनम रघुवंशी के 'चौथे प्लान' ने चौंकाई पुलिस

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

