बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में आज कांग्रेस पार्टी ने जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले एक विशाल सत्याग्रह मार्च निकाला। इस मार्च का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की कथित जन विरोधी और दमनकारी नीतियों, विशेष रूप से छात्रों पर हुए दमन के खिलाफ विरोध दर्ज कर ना रहा। यह मार्च स्थानीय पार्टी कार्यालय से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरते हुए चौक स्थित शहीद पार्क पहुंचा। मार्च में शामिल बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी के हाथों में तख्तियां और पार्टी का झंडा था। तख्तियों पर पढ़ेंगे, लड़ेंगे, जीतेंगे, "छात्रों की आवाज नहीं दबा सकते", और "दमन नहीं, संवाद चाहिए" जैसे नारे लिखे हुए थे। जो सरकार के खिलाफ युवाओं में आक्रोश को दर्शा रहे थे।

मार्च के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया और कहा की छात्रों की जायज मांगों को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। इस सत्याग्रह मार्च में जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमाशंकर पाठक व अन्य वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद थे। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दिया कि यदि सरकार ने अपनी दमनकारी नीतियां नहीं बदली तो पार्टी आने वाले दिनों में और भी उग्र आंदोलन करेगी।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने सत्याग्रह और कैंडल मार्च के दौरान केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला, उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद में सत्याग्रह और कैंडल मार्च के माध्यम से सरकार को यह संदेश दिया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी गांधीवादी मार्ग पर चलना जानती है। पाठक ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य और निष्ठा के मार्ग पर चलकर देश को आजाद कराया था और विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी इसी रास्ते पर चल रहे हैं।

वहीं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर उन्होंने इसे छात्रों और नौजवानों की बड़ी जीत बताया, उन्होंने कहा कि 12 साल के कार्यकाल में यह पहली बार हुआ है कि सरकार के किसी मंत्री ने इस्तीफा दिया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने आंदोलन में बेटियों को बच्चों पर हुए अत्याचार और पुलिस अधिकारियों के रवैये की कड़ी निंदा की, उन्होंने मांग की कि जिन अधिकारियों ने बेटियों के साथ घिनौना कृति किया है, उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती और प्रधानमंत्री माफी नहीं मांगते तब तक पार्टी के निर्देशानुसार सत्याग्रह और धरना प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।