पटना। स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार द्वारा बिहार तकनीकी सेवा आयोग, पटना के विज्ञापन संख्या-07/2022 के अंतर्गत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ए.एन.एम.) संवर्ग में नियुक्ति हेतु कुल 7468 अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल-4 पर औपबंधिक रूप से नियुक्त किया गया है। सभी चयनित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को राज्य के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थापित किया गया है। नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपने पदस्थापन स्थल की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के विभागीय वेबसाईट पर ऑफिस ऑर्डर & ट्रांसफर/पोस्टिंग मेनू से प्राप्त कर सकती हैं। सभी नवनियुक्त अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, दस्तावेजों एवं पहचान पत्रों के साथ शीघ्रातिशीघ्र अपने पदस्थापित संस्थान के प्रभारी के समक्ष योगदान देना सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य विभाग ने सभी नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और आशा व्यक्त की कि वे राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने में सक्रिय योगदान देंगी।
Bihar ANM Posting 2025: बिहार में 7468 नई एएनएम की तैनाती! देखें कहां हुई आपकी पोस्टिंग

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

