Bihar News Hindi: मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में 2023 बैच के बिहार कैडर के 10 प्रशिक्षु आई०ए०एस० अधिकारियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान सुश्री गरिमा लोहिया, श्री तुषार कुमार, श्री अनिरूद्ध पाण्डेय, सुश्री कृतिका मिश्रा, सुश्री आकांक्षा आनंद, श्री प्रद्युम्न सिंह यादव, सुश्री अंजली शर्मा, श्री रोहित कर्दम, सुश्री शिप्रा विजय कुमार चौधरी एवं सुश्री नेहा कुमारी ने अपनी ट्रेनिंग के दौरान जिले में किए गए कार्यों के संबंध में अनुभव साझा किए। इन 10 प्रशिक्षु आई०ए०एस० अधिकारियों में 06 महिलायें और 04 पुरूष हैं। इनमें 05 बिहार के, 04 उत्तर प्रदेश और 01 राजस्थान के रहनेवाले है। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों से बातचीत करते हुए कहा कि आप लोगों ने अपने अनुभव साझा किए, यह सुनकर अच्छा लगा। आपलोग अभी ट्रेनिंग पीरियड में हैं, उसके बाद आपलोगों की पोस्टिंग होगी। सरकार नीति बनाती है और उसे क्रियान्वित करने में आई०ए०एस० अधिकारियों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप 10 प्रशिक्षु आई०ए०एस० अधिकारियों में 06 महिलायें हैं, यह बहुत खुशी की बात है। महिलायें सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं इससे मुझे काफी प्रसन्नता होती है। हमलोगों ने पंचायत चुनाव एवं नगर निकाय चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। ऐसा करनेवाला बिहार देश में पहला राज्य बना। महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलने से बड़ी संख्या में महिलाएं समाज में प्रतिनिधित्व करने आगे आ रही हैं। पुलिस में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। बिहार में जितनी महिलाओं की संख्या पुलिस में है, उतनी देश में कहीं नहीं हैं। राज्य के सभी सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० बी० राजेन्दर, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि एवं मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह उपस्थित थे।
Bihar News Hindi: नीतीश कुमार से मिले 2023 बैच के IAS अधिकारी, साझा किए ट्रेनिंग के अनोखे अनुभव!

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

