BSF Sub Inspector Imtiyaz Shaheed: जम्मू के आर०एस० पुरा सेक्टर में पाकिस्तान सेना के द्वारा फायरिंग में बिहार के सारण जिले के गरखा थाना क्षेत्र के नरायणपुर गांव के निवासी बी०एस०एफ० के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज के शहीद होने पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है और कहा है कि उनकी शहादत को देश हमेशा याद रखेगा। वे इस घटना से काफी मर्माहत हैं। मुख्यमंत्री ने वीर सपूत की शहादत पर उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि शहीद सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज के निकटतम आश्रित को राज्य सरकार की ओर से अनुमान्य सम्मान राशि दी जायेगी, साथ ही शहीद जवान मोहम्मद इम्तियाज का राज्य सरकार की ओर से पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जायेगा।
BSF Sub Inspector Imtiyaz Shaheed: पाकिस्तानी फायरिंग में बिहार के जांबाज बीएसएफ अफसर शहीद, CM नीतीश ने जताया दुख


भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब में सभी गारबेज वल्नरेबल प्वाइंट्स खत्म करने के लिए 10 दिवसीय विशेष सफाई अभियान शुरू किया जाएगा: हरजोत सिंह बैंस

पंजाब के 1,746 और युवाओं को पुलिस में मिली सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सौंपे नियुक्ति पत्र

उत्तर प्रदेश: तेंदुए की दहशत पर वन विभाग अलर्ट, 23 ट्रैपिंग केज और थर्मल ड्रोन से निगरानी तेज

