Coronavirus Cases in India : दुनियाभर में कोहराम मचा चुका कोरोना वायरस एक बार फिर अपने पैर पसार रहा है. भारत समेत एशिया के कई देशों में कोरोना को लेकर चिंता बढ़ गई है. वहीं, सरकार और विशेषज्ञों में डर का माहौल है. हेल्थ एजेंसियों और एक्सपर्ट्स के साथ बैठकों को दौर जारी है. हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और डरने की कोई जरूरत नहीं है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार भारत में 12 मई से अब तक कोरोना वायरस के केवल 164 मामले सामने आए हैं. भारत के जिन राज्यों में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा केस मिले हैं, उनमें केरल और महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात और दिल्ली आदि शामिल हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार केरल में इस समय कोरोना के सबसे ज्यादा पेशेंट हैं. यहां कोरोना के 69 सक्रिय मामले दर्ज किए हैं. जबकि महाराष्ट्र में कोरोना के 44 मामले देखे गए हैं. वहीं, तमिलनाडु में 34, कर्नाटक में 8, गुजरात में 6 और दिल्ली में लगभग 3 केस सामने आए हैं. इसके अलावा हरियाणा, राजस्थान और सिक्किम में भी कोरोना का एक-एक मामला दर्ज किया गया है. एशिया में कोरोना के फिर से संक्रमण फैलने के पीछे नया वैरिएंट बताया जा रहा है. कोरोना का नया वैरिएंट जानकारी के अनुसार कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 वैरिएंट (JN.1 Variant) ने लोगों को एक बार फिर चिंता में डाल दिया है. कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन BA.2.86 का ही म्यूटेशन बताया जा रहा है. सिंगापुर और हांग-कांग जैसे देशों में कोरोना के मामले बहुत तेजी के साथ बढ़ रहे हैं. वहीं, मुंबई के केईएम हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना के दो मरीजों की मौत हो गई है.
Coronavirus Alert: भारत में फिर लौटा कोरोना का खतरा, नया वैरिएंट JN.1 फैला रहा दहशत!

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

