Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है. शुक्रवार (13 जून) को देशभर में करीब 22 स्थानों पर अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा दर्ज किया गया. उधर राजस्थान के गंगानगर में शुक्रवार को पारा इस मौसम में सबसे अधिक 49.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो सामान्य से आठ डिग्री अधिक रहा. उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. दिन के समय घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है. इस बीच गर्मी से मौतों का भी सिलसिला शुरू हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भीषण गर्मी के चलते यूपी में 17 तो पंजाब में दो लोगों की जान गई है. इस बीच कुछ स्थानों पर मौसम में बदलाव देखने को मिला है जिससे वहां बारिश और वज्रपात होने की खबर है. जिसके चलते यूपी में तीन तो उत्तराखंड में दो लोगों की जान गई है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि अगले दो दिनों तक गर्मी की स्थिति बनी रहेगी. वहीं दिल्ली के तापमान में थोड़ी सी गिरावट दर्ज की गई है. शुक्रवार को आगरा में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया. जबकि झांसी में तापमान 44.9, बांदा में 44.6, हमीरपुर में 44.2 और लखनऊ में 44 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. इस बीच खबर है कि उमस और गर्मी के चलते कानपुर और उसके आसपास के जिलों में 17 लोगों की मौत हुई है. कानपुर में दो महिलाओं समेत छह लोगों के शव सड़क किनारे मिले. वहीं कानपुर सेंट्रल स्टेशन परिसर में चार लोगों के शव मिले हैं. इसके साथ ही मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है. शुक्रवार को पंजाब के बठिंडा में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. जबकि हरियाणा के सिरसा में पारा 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उधर मध्य प्रदेश के खजुराहो में तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि नरमदापुरम में पारा 44.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. उधर ग्वालियर में तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने दिल्लीवालों के लिए अच्छी खबर दी है. मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिनों के बीच आसमान पर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, इस दौरान हल्की बूंदाबांदी और धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है. इससे पहले शुक्रवार दोपहर में भी दिल्ली में मौसम अचानक से बदल गया. इस दौरान धूलभरी आंधी चली. जिससे तापमान में मामूली सी गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में 22-23 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है. इसके बाद दिल्ली में बारिश की शुरुआत हो जाएगी.
Weather Update: भीषण गर्मी का कहर: देशभर में 22 जगहों पर तापमान 44°C से ऊपर, यूपी-पंजाब में 21 मौतें, कब मिलेगी राहत?


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंजाब दौरा पूरी तरह फ्लॉप, पंजाब को बिना कुछ दिए लौट गए: कुलदीप सिंह धालीवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंजाब दौरा पूरी तरह फ्लॉप, पंजाब को बिना कुछ दिए लौट गए: कुलदीप सिंह धालीवाल

मुख्यमंत्री माँवां धियां सत्कार योजना’ का सबसे अधिक लाभ 36–59 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को, जो जीवन के सबसे अधिक आर्थिक ज़िम्मेदारियों वाले दौर में हैं

