IPL 2025 16 मई से एक बार फिर से शुरू हो सकता है। IPL का फाइनल मुकाबला 30 मई को होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स में BCCI सूत्रों के हवाले से रविवार को यह जानकारी दी गई। अब बाकी 16 मैचों के लिए नया शेड्यूल जल्द जारी होगा। पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच 9 मई को IPL 2025 सस्पेंड करना पड़ा था। BCCI ने लीग को रोकते हुए कहा था कि देश इस समय युद्ध की स्थिति में है। ऐसे में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन ठीक नहीं है। IPL 2025 के तहत 74 मैच खेले जाने थे। 8 मई तक 58 मैच हो चुके थे। यानी अब 16 मुकाबले बाकी हैं। इनमें 12 मैच लीग स्टेज के हैं और 4 मैच प्ले ऑफ स्टेज के हैं। मुंबई, कोलकाता, राजस्थान और चेन्नई के दो-दो लीग मैच बाकी हैं। बाकी टीमों के तीन-तीन लीग मुकाबले अभी होने हैं। टीमों की स्थिति नीचे दिए पॉइंट्स टेबल से समझ सकते हैं। एक टीम को 14 लीग मैच खेलने होते हैं। IPL की 10 में से तीन टीमें प्ले ऑफ की होड़ से बाहर हो चुकी हैं। हैदराबाद, राजस्थान और चेन्नई ये तीन टीमें हैं। बाकी टीमें अभी प्ले ऑफ की रेस में बरकरार हैं। जो 16 मुकाबले बाकी हैं वे पहले तय कार्यक्रम के मुताबिक 9 अलग-अलग शहरों में होने थे। इनमें लखनऊ, हैदराबाद, अहमदाबाद, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु, मुंबई, जयपुर और कोलकाता शामिल हैं। अभी यह तय नहीं है कि ये मुकाबले इन तमाम शहरों में होंगे या इनमें कटौती होगी।
IPL 2025 New Schedule Date Venue Update: 16 मई से फिर शुरू हो सकता है IPL, पाकिस्तान से तनाव के कारण बीच में ही रोक दिया गया था लीग

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

