Khelo India Youth Games Bihar 2025: भवन निर्माण विभाग द्वारा बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के आयोजन को लेकर पटना, राजगीर, गया, भागलपुर और बेगूसराय में खेल परिसरों को मानक स्तर के अनुरूप विकसित करने का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन पटना, राजगीर, गया, भागलपुर और बेगूसराय में 4 से 15 मई तक होगा। खेल मैदानों की बुनियादी ढांचों का विकास और एथलीटों के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। भवन निर्माण विभाग द्वारा खेल परिसरों में नव-निर्माण, परिसर को अपग्रेड करना, वीआईपी गैलरी का नवीनीकरण, लाइटिंग, बाउंड्री बॉल निर्माण, हॉस्टल, शौचालय आदि जरूरी सुविधाएं विकसित की गईं हैं। भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री कुमार रवि ने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स एक बड़ा आयोजन है और बिहार में इसके आयोजन हेतु पटना, राजगीर, गया, भागलपुर और बेगूसराय में खेल परिसरों को लगभग तैयार कर लिया गया है। बचे हुए कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। खेल परिसरों में सभी सुविधाएं समय पर तैयार हो गया है। खेल एवं खिलाड़ियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर कार्य किए गए हैं। परिसरों के अपग्रडेशन के साथ-साथ खिलाड़ियों के प्रैक्टिस, आवासान समेत अन्य जरूरी सुविधाओं को ध्यान में रखा गया है। खेल परिसरों में आकर्षक लाइटिंग भी लगाईं गई हैं। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए बिपार्ड, गया परिसर में स्विमिंग पूल में बेहतर सुविधाओं हेतु तकनीकी उच्चीकरण किया गया है। यहां अन्य खेलों के लिए भी सुविधाएं विकसित की गई हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा, जिससे उन्हें आगे के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा सकेगा। बिहार में मजबूत खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए विभाग द्वारा किए गए कार्य पाटलीपुत्र खेल परिसर- पटना में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए इस परिसर को अपग्रेड किया गया है। मुख्य गेट को नया रूप दिया गया है और मैदान में रंग-बिरंगी लाइटें एवं मंच निर्माण का कार्य पूर्ण किया गया। सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण, रेनवो मैदान में पहुंच पथ, कैंपस का विकास, क्षतिग्रस्त कुर्सियों को बदलना और नई कुर्सियों को लगाना, पेंटिंग का कार्य, शौचालय निर्माण, पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराना, इलेक्ट्रिक का कार्य भी कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। राजगीर खेल परिसर में पांच खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए इंडोर हॉल एवं हॉकी प्रैक्टिस टर्फ का निर्माण एवं खेल संरचनाओं को अपग्रेड कर लिया गया है। इसके अलावा स्टाफ क्वार्टर और छात्रावासों में एसी सहित अन्य आवश्यक उपकरणों से सुसज्जित कर दिया गया है। एचडी टेलीविजन प्रसराण हेतु मानकों के अनुसार खेल हॉलों में रोशनी का उन्नयन किया गया है। आईआईएम बोधगया में हॉस्टलों का नवीनीकरण कर लिया गया है। बिपार्ड, गया परिसर में स्विमिंग पूल में बेहतर सुविधाओं हेतु तकनीकी उच्चीकरण किया गया है। बेगूसराय में खेल परिसर में बैठक गैलरी की मरम्मत और रंगाई का कार्य हुए हैं। चारदीवारी की मरम्मत एवं रंगाई-पुताई का कार्य, पोर्टेबल टॉयलेट केबिन की उपलब्धता साफ-सफाई जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। सैंडिस कंपाउंड, भागलपुर में बैडमिंटन कोर्ट का नवीनीकरण, बैडमिंटन कोर्ट में एसी आदि का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा शौचालय परिसर का निर्माण एवं विद्युत सुविधाओं का कार्य पूरा किया जा चुका है। भवन निर्माण विभाग द्वारा खेल विभाग से समन्वय स्थापित कर खेल परिसरों का कार्य किए गए हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन हेतु विभाग द्वारा नियुक्त नोडल पदाधिकारी संयुक्त सचिव श्री आशुतोष द्विवेदी और अधीक्षण अभियंता पवन कुमार को समन्वय स्थापित करने एवं ससमय कार्यों को पूरा करने की जिम्मेदारी दी गई है। नोडल पदाधिकारियों की निगरानी में कार्य तेजी से पूर्ण किए जा रहे हैं। कार्यों की मॉनिटरिंग भी की जी रही है। अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय आयोजन के लिए खेल परिसर को मानक स्तर के अनुरूप विकसित करने के लिए भवन निर्माण विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Khelo India Youth Games Bihar 2025: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: बिहार के 5 शहरों में धमाकेदार तैयारी पूरी, देखें कहां-कहां बने वर्ल्ड क्लास स्टेडियम!


युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत भगवंत मान सरकार ने नशा मुक्ति उपचार को मज़बूत करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य मेथाडोन मेंटेनेंस थेरेपी की शुरूआत की

सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन; विभिन्न कंपनियों ने 618 युवाओं को किया शॉर्टलिस्ट: अमन अरोड़ा

जंतर-मंतर पर देश का लाखों युवा जमा है, सरकार उनकी बात सुनने की बजाय उन पर लाठी चार्ज करवा रही है, ये ठीक नहीं है- केजरीवाल

