Aaj Ka Mausam: रविवार, 29 जून 2025 को दिल्ली-एनसीआर में मानसून ने आखिरकार दस्तक दे दी। समय से 9 दिन पहले पहुंचे मानसून ने राजधानी समेत पूरे देश में मौसम का मिजाज ही बदल दिया है। दिल्ली में शनिवार रात से ही बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे न सिर्फ तापमान में गिरावट आई है, बल्कि गर्मी से झुलसी जनता को भी काफी राहत मिली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। तापमान में आई गिरावट, दिल्ली हुआ ठंडा दिल्लीवासियों के लिए यह मानसून एक ताजगी भरा तोहफा लेकर आया है। शनिवार तक जहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री के करीब था, वहीं अब यह गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। यह लगातार चौथी बार है जब मानसून ने जून में ही दिल्ली की सरहद को पार किया है। इस साल IMD ने 8 जुलाई तक मानसून पहुंचने की संभावना जताई थी, मगर मानसून ने सबको चौंकाते हुए 29 जून को ही राजधानी में दस्तक दे दी। देशभर में दिख रहा है मानसून का असर दिल्ली ही नहीं, देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून सक्रिय हो चुका है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी राज्यों तक झमाझम बारिश हो रही है। मध्य भारत, पूर्वोत्तर, और पूर्वी राज्यों में लगातार बारिश की संभावना है। इससे किसानों को खरीफ फसल की बुवाई में काफी मदद मिलेगी। इन राज्यों में जारी है भारी बारिश का अलर्ट 30 जून को मौसम विभाग ने झारखंड और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं, बिहार, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी अगले 5 जुलाई तक रुक-रुक कर भारी बारिश हो सकती है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, और सिक्किम में भी अगले 48 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ों पर आफत की बारिश, बादल फटने से तबाही पर्वतीय राज्यों में भी मानसून का असर देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में रविवार को कई जगहों पर बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे भारी तबाही और जनहानि की खबरें हैं। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 5 जुलाई तक और बारिश की चेतावनी दी गई है। इसी दौरान उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।
Delhi Weather Update: 9 दिन पहले पहुंचा मानसून, भारी बारिश से बदला मौसम का मिजाज, इन राज्यों में रेड अलर्ट जारी!

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

