Nepal HM Steps Down: नेपाल के बालेन शाह सरकार में उथल-पुथल मची हुई है। नेपाल के गृह मंत्री सुधन गुरुंग ने विवादों में घिरने के बाद इस्तीफा दे दिया है। महज 26 दिनों तक कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अपना पद छोड़ दिया।
दरअसल, सुधन गुरुंग पर विवादस्पद कारोबारी दीपक भट्टा के साथ व्यापारिक हिस्सेदारी और माइक्रो इंश्योरेंस कंपनियों में संदिग्ध निवेश के आरोप लगे थे। गृह मंत्री बनने के बाद से भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रमक रुख अपनाने वाले गुरुंग ने देशभर में विरोध होने के बाद इस्तीफा दे दिया है।
गृह मंत्री पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप
गृह मंत्री सुदान गुरुंग पर आय से अधिक संपत्ति और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन में शामिल रहने के आरोप लगे हैं। विपक्ष और प्रदर्शनकारियों का दावा है कि गुरुंग कुछ विवादित कारोबार से जुड़े लोगों के संपर्क में रहे हैं। नेपाली मीडिया में भी ऐसे दस्तावेजों का जिक्र किया गया है, जिससे उनके इस्तीफे की मांग तेज हो गई है। राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
गुरुंग ने जारी किया बयान
अपने इस्तीफे का ऐलान करते हुए गुरुंग ने कहा कि मैं सूडान गुरुंग गृह मंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन कर रहा हूं। मैं अपने शेयरों और संबंधित मामलों के बारे में नागरिकों द्वारा गए सवाल को बहुत गंभीरता से लिया है।
दीपक कुमार को किया गया बर्खास्त
इससे पहले 9 अप्रैल को नेपाली प्रधानमंत्री बलेंद्र शाह ने अपनी पार्टी की सिफारिश पर अनुशासनात्मक आरोप लगने पर श्रम, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा मंत्री दीपक कुमार को बर्खास्त कर दिया गया था। एक रिपोर्ट के अनुसार, साह ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपनी पत्नी जूनू श्रेष्ठ को स्वास्थ्य बीमा बोर्ड के सदस्य के रूप में बनाए रखा, जबकि यह पद लंबे समय से निष्क्रिय पड़ा था।
Nepal Political Crisis: नेपाल में बड़ा सियासी भूचाल! बालेन शाह सरकार के गृह मंत्री का सिर्फ 26 दिन में इस्तीफा, सड़कों पर उतरे हजारों छात्र

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

