IMD Heatwave Alert: दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप। तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की आशंका, IMD ने जारी किया हीट वेव अलर्ट। उत्तर भारत में तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने के आसार मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में तापमान 18 मई को 45 डिग्री तक जा सकता है। इससे पहले गुरुवार को भी पारा 43 डिग्री तक चढ़ने की संभावना है। घरों के पंखे-कूलर भी हुए बेअसर दिल्ली, यूपी, राजस्थान और हरियाणा में हालत इतनी खराब हो गई है कि कूलर और पंखे भी राहत नहीं दे पा रहे। लोग दिन में बाहर निकलने से बच रहे हैं, सड़कों पर दोपहर में सन्नाटा पसर जाता है। डॉक्टरों की चेतावनी: दोपहर में घर से न निकलें विशेषज्ञों ने दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर न निकलने की सलाह दी है, खासकर बुजुर्गों और बच्चों को सावधानी बरतने की जरूरत है। अधिक पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और सिर ढककर निकलने की सलाह दी गई है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस नहीं, इसलिए गर्मी चरम पर आईएमडी का कहना है कि मई में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय न होने से भीषण गर्मी पड़ रही है। अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं जताई गई है। उत्तर भारत के लिए आने वाले दिन चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। सरकार और स्वास्थ्य विभाग की ओर से चेतावनी जारी की जा चुकी है, ऐसे में जरूरी है कि लोग सावधानी बरतें और लू से बचने के उपाय अपनाएं।
IMD Heatwave Alert: उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी का कहर! दिल्ली समेत कई राज्यों में हीट वेव अलर्ट जारी, IMD ने दी चेतावनी

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

