Patna indoor stadium news 2025: पटना में शीघ्र ही एक और विश्वस्तरीय बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम का निर्माण होने वाला है। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी *रवीन्द्रण शंकरण* ने बताया कि बिहार में खेल के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए, बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड (BSBCCL) द्वारा पाटलिपुत्र खेल परिसर के भीतर एक और अत्याधुनिक इनडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। 2,877.98 वर्ग मीटर के निर्मित क्षेत्र में फैले इस स्टेडियम में 41 फीट की ऊँचाई वाला एक बहुउद्देशीय हॉल होगा, जिसे वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और अन्य इनडोर खेलों के लिए डिज़ाइन किया गया है। एक समर्पित उपयोगिता भवन में शौचालय, चेंजिंग रूम, वार्म-अप ज़ोन, प्रशासनिक कार्यालय, स्वागत क्षेत्र और प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। श्री शंकरण ने आगे बताया कि स्टेडियम का निर्माण प्रीफैब्रिकेटेड स्टील संरचनाओं का उपयोग करके किया जाएगा, जिसमें उन्नत PUF-इन्सुलेटेड छत और दीवार पैनल होंगे, जो ऊर्जा संरक्षण के साथ स्थायित्व सुनिश्चित करेंगे। इस स्टेडियम के डिज़ाइन में वर्षा जल संचयन, एलईडी लाइटिंग और टिकाऊ HVAC सिस्टम सहित हरित भवन सिद्धांतों को शामिल किया गया है। स्टेडियम में 25,000 वर्ग फीट लकड़ी के फर्श वाले हॉल को अत्याधुनिक साउंड और ऑडियो वीडियो प्रणाली युक्त प्रसारण के लिए तैयार समुचित और स्तरीय प्रकाश व्यवस्था के साथ बनाया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार फर्नीचर और खेल उपकरण लगाए जाएंगे। विद्युत सबस्टेशन, यूपीएस बैकअप और CCTV निगरानी के अलावा ऊर्जा संरक्षण के लिए स्मार्ट लाइटिंग और ऑटोमेशन सिस्टम की भी व्यवस्था रहेगी। इस परियोजना को EPC अनुबंध के तहत क्रियान्वित किया जाएगा, जिसमें मिट्टी परीक्षण और संरचनात्मक डिजाइन से लेकर निर्माण और कमीशनिंग तक सब कुछ शामिल होगा। सभी वैधानिक अनुमोदन और संरचनात्मक जांच ठेकेदार द्वारा की जाएगी, जिसकी देखरेख IIT/NIT विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। इस स्टेडियम परियोजना का कुल बजट ₹21.2 करोड़ अनुमानित है जिससे पटना इनडोर खेलों की उत्कृष्टता का केंद्र बन जाएगा। बिहार में राजगीर खेल अकादमी और स्टेडियम के अलावा पटना में भी विश्व स्तरीय इंडोर स्टेडियम की व्यवस्था हो जाने से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं को बिहार में और बेहतर ढंग से आयोजित करने में काफी सहूलियत हो जाएगी।
Patna indoor stadium news 2025: पटना में बनेगा ₹22 करोड़ का इंटरनेशनल लेवल इंडोर स्टेडियम, जानिए कौन-कौन से खेल होंगे शामिल!

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

