ND vs ENG 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय उप-कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। शनिवार को लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 17वां टेस्ट अर्द्धशतक जमाया और इस दौरान इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए।

विव रिचर्ड्स को पछाड़ा, 36 छक्कों के साथ रिकॉर्ड अपने नाम किया
ऋषभ पंत ने इस पारी में 112 गेंदों में 74 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। इसी के साथ उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में कुल 36 छक्के लगा दिए हैं, जो अब तक का सर्वोच्च आंकड़ा है। उन्होंने इस मामले में वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज़ विव रिचर्ड्स को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम 34 छक्के थे।

रोहित शर्मा की बराबरी, अब बस एक कदम दूर वीरेंद्र सहवाग से
इतना ही नहीं, ऋषभ पंत ने भारतीय टेस्ट इतिहास में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा की भी बराबरी कर ली है। अब दोनों खिलाड़ियों के नाम 88-88 छक्के दर्ज हैं। उनसे आगे सिर्फ वीरेंद्र सहवाग हैं, जिन्होंने अपने करियर में 91 छक्के लगाए थे।

  • भारतीय बल्लेबाजों द्वारा टेस्ट में सबसे ज़्यादा छक्के:

  • खिलाड़ी छक्के

  • वीरेंद्र सहवाग 91

  • ऋषभ पंत 88

  • रोहित शर्मा 88

  • एमएस धोनी 78

  • रवींद्र जडेजा 72