Women Day 2025: आज दिनांक 08 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य की ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। यह सभा बिहार में नारी सशक्तीकरण की दिशा में किये जा रहे प्रयास, स्थानीय स्वशासन में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी एवं महिलाओं की उत्थान एवं विकास से सम्बंधित मुद्दों पर केंद्रित थी। इनमें किसी महिला के साथ उत्पीड़न एवं भेदभाव की रोकथाम की दिशा में ग्राम पंचायत द्वारा उठाए गए निरोधात्मक पहल, मद्य निषेध, दहेज उन्मूलन, बाल विवाह की प्रथा पर पूर्ण रोक इत्यादि पर चर्चा की गयी। इसके साथ ही कई ग्राम पंचायतों में सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक अथवा अन्य क्षेत्रों में अनुकरणीय कार्य करने वाली महिलाओं एवं किशोरियों को सम्मानित भी किया गया।विशेष ग्राम सभा में सरकार द्वारा नारी सशक्तीकरण हेतु चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम-जन को प्रदान की गयी तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना, ग्रामीण गली-नाली पक्कीकरण योजना, जल-जीवन-हरियाली योजना इत्यादि के कार्यान्वयन एवं सफलता में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा का आयोजन किया गया। इसके साथ ही शिक्षा,स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में महिलाओं की प्रभावकारी भूमिका विषय पर भी चर्चा का आयोजन किया गया। राज्य के सभी जिलों में एक ग्राम पंचायत को आदर्श महिला हितैषी ग्राम पंचायत के रूप में किया जाएगा विकसित पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सभी जिलों में एक ग्राम पंचायत को आदर्श महिला हितैषी ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है। इस दिशा में कार्य करते हुए दिनांक 05 मार्च 2025 को पंचायती राज विभाग, बिहार पटना द्वारा राज्य स्तर पर ‘मॉडल महिला हितैषी ग्राम पंचायत निर्माण’ विषय पर नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार, पटना के सभागार कक्ष में एक दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसका शुभारंभ श्री केदार प्रसाद गुप्ता, माननीय मंत्री पंचायती राज विभाग, बिहार, पटना द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया था। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मॉडल महिला हितैषी ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करने हेतु चयनित पंचायतों में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें पंचायत जनप्रतिनिधियों का क्षमता संवर्धन करते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़ी महिलाओं के उत्थान के लिए योजना निर्माण हेतु प्रेरित किया गया। विशेष प्रशिक्षण के आयोजन हेतु राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान मद से चयनित ग्राम पंचायतों को विभाग द्वारा 10,000 रुपये की राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया है । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में चयनित पंचायतों के जनप्रतिनिधि एवं पंचायत सचिव ने भी प्रतिभागी के रूप में हिस्सा लिया।
Women Day 2025: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बिहार सरकार का बड़ा कदम! हर जिले में बनेगी ‘महिला हितैषी ग्राम पंचायत’

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

