Israel-Iran Tension: इजराइल और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। दोनों देश एक-दूसरे पर भीषण हमले कर रहे हैं। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले तीन दिनों में इजराइली हमलों में 244 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1,277 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। ईरानी स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता हुसैन केरमानपुर ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि मारे गए लोगों में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सहित 90% आम नागरिक हैं। परमाणु वैज्ञानिक और शीर्ष सैन्य अधिकारी भी मारे गए ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने बताया कि इजराइली हमलों में उनके कई परमाणु वैज्ञानिक और वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी मारे गए हैं। खुफिया प्रमुख मोहम्मद काजमी, दो अन्य जनरल्स और कई परमाणु कार्यक्रम से जुड़े वैज्ञानिक भी इन हमलों का शिकार बने हैं। इजराइल में भी हमलों से हताहत इजराइल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, शुक्रवार से अब तक इजराइल में 14 लोगों की मौत हुई है और करीब 390 लोग घायल हुए हैं। इस बीच ईरान की सेना ने चेतावनी दी है कि उनकी “विनाशकारी प्रतिक्रिया” इजराइल के कब्जे वाले पूरे क्षेत्र को प्रभावित करेगी। सेना के प्रवक्ता कर्नल रेजा सैय्यद ने कहा कि "ये क्षेत्र भविष्य में रहने लायक नहीं रहेंगे।" इजराइल लगातार ईरान के परमाणु केंद्रों को बना रहा निशाना इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ किया है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को खत्म करने के लिए सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा, “हम अपने दोहरे उद्देश्यों — परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल खतरे को — खत्म करने के लिए जो भी जरूरी होगा, वो करेंगे।”
Israel-Iran Tension: इजराइल और ईरान के बीच भयंकर जंग, अब तक 244 की मौत, परमाणु वैज्ञानिक भी मारे गए

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

