नयी दिल्ली 29 अगस्त (कड़वा सत्य) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले नए छात्रों का कॉलेज गेट पर तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया तथा उनके सफल अकादमिक भविष्य को लेकर शुभकामनाएं दी।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली विश्वविद्यालय में पहले वर्ष के विद्यार्थियों का नए सत्र का प्रारंभ आज से हो चुका है, जिसको लेकर नवागंतुक विद्यार्थियों के बीच हर्षोलास का माहौल है। विद्यार्थी अपने निवास और अन्य अकादमिक संबंधित विषयों की समस्याओं को लेकर चिंतित भी है। इस क्रम में अभाविपने दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों में नवागंतुक विद्यार्थियों की हर एक प्रकार की समस्याओं के समाधान करवाने का आश्वासन दिया और नवागंतुक विद्यार्थियों का तिलक लगाकर तथा मिठाई खिलाकर स्वागत किया और उनके बेहतर अकादमिक भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।
अभाविप ने नवागंतुक विद्यार्थियों का किया स्वागत, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

