नयी दिल्ली 17 जनवरी (कड़वा सत्य) कांग्रेस नेता एवं कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार अलका लांबा ने शराब नीति को लेकर दिये गये बयान के लिए मुख्यमंत्री आतिशी पर जोरदार प्रहार किया है और कहा है कि भ्रष्ट एवं अस्थायी मुख्यमंत्री फ़िर से शराब नीति लाना चाहती हैं।
श्रीमती लांबा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “भ्रष्ट आम आदमी पार्टी की “अस्थायी मुख्यमंत्री” का मानना है कि दिल्ली में “शराब नीति” दुबारा लागू होनी चाहिए - एक के बाद एक शराब की दुकानें खोलने में , एक के साथ एक शराब की बोतल बेचने में - शराब पीने के लिए उम्र को 25 से घटा कर 21 कर युवा पीढ़ी को नशे में धकेल कर आम आदमी पार्टी (आप) ने सही किया।”
उन्होंने कहा, “क्या “मेरी दिल्ली” वाले भी यही चाहते हैं??? दुःख और चिंता इस बात की भी है कि यह बात एक महिला मुख्यमंत्री कह रही है , विरोध करने की बजाय एक कठपुतली बन धोखेबाज श्री अरविन्द केजरीवाल के दबाव में कह रही है।”
ग़ौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कालकाजी सीट पर श्रीमती लांबा, श्रीमती आतिशी और भारतीय जनता पार्टी के नेता रमेश बिधूड़ी आमने-सामने है।
संतोष,
कड़वा सत्य
अलका लांबा ने शराब नीति संबंधी बयान को लेकर आतिशी पर किया हमला

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

उत्तर प्रदेश: सुल्तानपुर में वारंटियों पर शिकंजा, पुलिस ने चार वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

