नयी दिल्ली, 10 जनवरी (कड़वा सत्य) पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सभी राजनीतिक दलों से राष्ट्रीय हित को सर्वाेपरि रखने का आह्वान करते हुए बुधवार को कहा कि आदर्शों और मूल्यों की राजनीति समय की आवश्यकता है।
श्री नायडू ने आज महाराष्ट्र के पुणे में युवा नेतृत्व संसद के 13 वें संस्करण को संबोधित करते हुए कहा कि सभी राजनीतिक दलों को राष्ट्रीय विकास के मुद्दों पर एकजुट रहना चाहिए। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को उल्लेख किया और कहा कि यह समय की बड़ी जरुरत है।
बार-बार राजनीतिक दल बदलने वाले नेताओं पर टिप्पणी करते हुए पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि यह लोकतंत्र के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि संसद, राज्य विधानसभाओं और विधान परिषदाें को मिलाकर लोकतंत्र के मंदिर का निर्माण होता है और इसकी गरिमा बनायें रखने का दायित्व निर्वाचित प्रतिनिधियों पर है। उन्होंने सभी सांसदों और जन प्रतिनिधियों से प्रत्येक मंच पर बहस का स्तर ऊंचा बनाने का अनुराेध किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए विमर्श, चर्चा और निर्णय महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में चारों तरफ आदर्शों और मूल्यों में गिरावट आ रही है। आम जनता में राजनेतओं में भरोसा घट रहा है। इस घटाने के लिए अगली पीढी के लिए सोचा जाना चाहिए और गरिमा के साथ काम करना चाहिए।उन्होंने कहा कि राजनीति सामाजिक जीवन में बदलाव लाने का उपकरण है। इसके लिए लोकतंत्र की नींव बहुत मजबूत होनी चाहिए।
सत्या, आशा
आदर्शों और मूल्यों पर आधारित राजनीति समय की आवश्यकता:वेंकैया

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

