नयी दिल्ली, 12 सितंबर (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि बहुजन समाज पार्टी(बसपा) प्रमुख मायावती दलितों आदिवासियों तथा पिछड़ों के हितों की दुश्मन तथा आरक्षण विरोधी हैं।
कांग्रेस के असंगठित क्षेत्र के श्रमिक एवं कर्मचारी विभाग के प्रमुख डॉ. उदित राज ने आज यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा,“ जब राहुल गांधी जी संघ और भाजपा पर हमला करते हैं तो दर्द मायावती जी को होता है। बीस मई, 2007 को मायावती जी ने एक शासनादेश निकाला जिसमें कहा गया कि एससी एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम- 1989 के कानून में बदलाव होगा और यह केवल हत्या- बलात्कार के मामले में ही लागू होगा। बाकी अपराधों में साधारण कानून के तहत एक्शन होगा। लेकिन जब हमने लड़ाई लड़ी तब सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी की थी और कानून बहाल हुआ। यह दिखाता है कि इस कानून की हत्या मायावती जी ने की थी।पदोन्नति में आरक्षण के मुद्दे में भी हमने लड़ाई लड़ी थी, जिसमें हमने केस जीता लेकिन मायावती जी ने फाइल की कार्यवाही पूरी नहीं की जिसके चलते उप्र में बड़ी संख्या में कर्मचारी डिमोट हुए।"
आरक्षण विरोधी हैं मायावती : कांग्रेस

जगत ज्योत गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार बिल पर मालविंदर कंग ने कहा- एक्ट का मकसद सिर्फ आसामाजिक तत्वों को सज़ा देना है, श्रद्धालुओं को परेशान करना या सिख धार्मिक मामलों में दखल देना नहीं

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

मानसिक स्वास्थ्य लीडर दे रहे पंजाब के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान को नई मज़बूती; फेलोज़ के दूसरे बैच के लिए आवेदन अगस्त की शुरुआत में होंगे शुरू

