नई दिल्ली 27 मई (कड़वा सत्य) सेना ने पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ समझौता किया है जिसके तहत हाईड्रोजन ईंधन से चलने वाली एक बस सोमवार को सेना को सौंपी गई।
सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे और इंडियन ऑयल के अध्यक्ष एस एम वैद्य की मौजूदगी में बस की चाबी सेना को सौंपी गई और समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
इस बस की क्षमता 37 यात्रियों की है और यह 30 किलोग् हाइड्रोजन ईंधन में एक बार में 250 से 300 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है।
इस मौके पर जनरल पांडे ने कहा कि सेना पर्यावरण का संरक्षण करते हुए अपनी संचालन क्षमता बढ़ाने के लिए नई प्रौद्योगिकी अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
.साहू
कड़वा सत्य
इंडियन ऑयल हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली बसें देगा सेना को

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

