नयी दिल्ली 01 अगस्त (कड़वा सत्य) श्रीलंका के कच्तीवू द्वीप के समीप एक श्रीलंकाई नौसैनिक जहाज़ से एक भारतीय नौका के टकरा जाने से नौका में सवार चार मछुआरों में एक की मौत हो गयी और एक अन्य लापता है। इस घटना पर भारत ने श्रीलंका के साथ कड़ी नाराज़गी का इज़हार किया है।
विदेश मंत्रालय ने आज यहां यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया कि आज सुबह कच्चातीवू द्वीप से पांच समुद्री मील उत्तर में एक श्रीलंकाई नौसैनिक जहाज और एक भारतीय मछली पकड़ने वाली नाैका के बीच टक्कर की सूचना मिली थी। जहाज पर सवार चार भारतीय मछुआरों में से एक की दुर्भाग्यवश जान चली गई और दूसरा लापता है। दो मछुआरों को बचा लिया गया है और उन्हें कांकेसंतुरई तट पर लाया गया है। लापता भारतीय मछुआरे की तलाश जारी है।
एक मछुआरे की मौत पर भारत ने श्रीलंका से जतायी नाराज़गी

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

