नयी दिल्ली, 13 मार्च (कड़वा सत्य) राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण(एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर पेटीएम का फास्टैग इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों को निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए 15 तक किसी अन्य बैंक से जारी फास्टैग खरीदने की सलाह दी है।
एनएचएआई ने कहा है कि टोल प्लाजा पर भुगतान की असुविधा से बचने के लिए पेटीएम फास्टैग उपयोगकर्ताओं को 15 मार्च से पहले अन्य बैंक के फास्टैग का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करते समय दंड या किसी दोहरे शुल्क से बचने में मदद मिलेगी। पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर प्रतिबंधों के संबंध में रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों में कहा गया है कि पेटीएम फास्टैग उपयोगकर्ता 15 मार्च के बाद शेष राशि को रिचार्ज या टॉप-अप नहीं कर पाएंगे।
एनएचएआई की 15 तक पेटीएम के फास्टटैग का विकल्प खरीदने की सलाह

Sadhvi Ritambhara ने KIIT-KISS का किया दौरा, बोलीं- यहां दिखा तपस्या और समर्पण का असल अर्थ

उत्तर प्रदेश: हाईवे किनारे होटल में बड़ी चोरी, 200 लीटर डीजल समेत इनवर्टर-बैटरियां ले उड़े चोर

मध्य प्रदेश: क्रेन-जेसीबी भी नहीं हिला सकीं खड़े हनुमान की प्रतिमा, अब IIT इंदौर की टीम करेगी जांच

