नयी दिल्ली, 18 जुलाई (कड़वा सत्य) सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जानबूझकर वाहन के अगले शीशे पर फास्टैग नहीं लगाने वालों के लिए कड़ा रुख अपनाते हुए सभी टोल प्लाजा को दिशानिर्देश जारी करके कहा है कि शीशे पर अंदर से फास्टैग चिपकाए बिना टोल प्लाजा की लेन में आने वाले वाहनों से दोगुना टोलटैक्स वसूला जाएगा।
सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि कुछ लोग जानबूझकर विंडस्क्रीन पर फास्टैग नहीं लगाते हैं और टोल प्लाजा की लेन में आ जाते हैं जिससे अनावश्यक देरी होती है और इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले दूसरे लोगों को बेवजह की दिक्कत होती है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इस तरह की स्थिति में फास्टैग बिना लेन में आने वाले वाहनों से दोगुना शुल्क वसूलने के लिए कहा है। एनएचएआई ने इसके अलावा टोल प्लाजा पर वाहन पंजीकरण संख्या (वीआरएन) के साथ सीसीटीवी फुटेज गैर-चिपके फास्टैग मामलों को रिकॉर्ड किया जाएगा जिससे वसूले गए टोल और टोल लेन पर आए वाहन के बारे में रिकॉर्ड रखने में मदद मिलेगी।
एनएचएआई बिना फास्टैग लगे वाहनों से वसूलेगा दोगुना टोल

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

