नयी दिल्ली, 12 सितंबर (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सात और उम्मीदवारों के नाम गुरुवार को घोषित किये।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन उम्मीदवारों के नाम का चयन किया है। उन्होंने बताया कि जिन सात उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं, उनकी सूची इस प्रकार है:
अंबाला कैंट से परिमल पुरी
पानीपत ग् ीण से कुंडू
नरवाना सु से सतबीर डबलेन
रानिया से सर्व मित्र कम्बोज
तिगांव से रोहित नागर
उकलाना सु से नरेश सेलवाल
नारनौल से जसवीर सिंह उर्फ जस्सी पेटवार
पार्टी ने बुधवार देर रात 40 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। इसके साथ ही कांग्रेस हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से 88 सीटों पर अपने उमीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है। राज्य विधानसभा के लिए पांच अक्टूबर को मतदान है और आठ अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
,
कड़वा सत्य
कांग्रेस ने हरियाणा के लिए सात और उम्मीदवार किये घोषित

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

