नयी दिल्ली 20 अप्रैल (कड़वा सत्य) पंजाब के कांग्रेस नेता तजिंदर सिंह बिट्टू ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने के कुछ घंटों बाद शनिवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये।
श्री बिट्टू यहां भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।
इस मौके पर श्री बिट्टू ने कहा, “मैंने कांग्रेस पार्टी में लगभग 35 साल बिताए हैं और आज मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी मुद्दों से भटक गयी है। मैं किसी के खिलाफ नहीं बोलना चाहता। मैं पंजाब की भलाई के लिए भाजपा में शामिल हो गया।”
उन्होंने आगे कहा, “भाजपा पंजाब के विकास और यहां के लोगों के लिए बेहतर विकल्प है। मैं पंजाब के लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास करने का आग्रह करता हूं।”
श्री बिट्टू ने आज ही हिमाचल प्रदेश के प्रभारी सचिव के साथ ही कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
अशोक.साहू
कड़वा सत्य
कांग्रेस नेता तजिंदर सिंह बिट्टू भाजपा में शामिल


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

