नयी दिल्ली, 18 जनवरी (कड़वा सत्य) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी के चौथे समन को गैरकानूनी और अमान्य बताते हुए कहा कि भाजपा किसी भी तरह उन्हें लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकना चाहती है।
श्री केजरीवाल ने पत्रकारों से आज कहा कि ईडी ने उन्हें चौथा नोटिस भेजा है। ईडी ने नोटिस में कहा है कि आप 18 या 19 जनवरी में से किसी भी तारीख को आ जाइए। ईडी द्वारा भेजे गए चारों नोटिस कानून की नजर में गैरकानूनी और अमान्य हैं। इस संबंध में कई बार ईडी को लिखकर भेज चुका हूं लेकिन ईडी इसका कोई जवाब नहीं दे रही है।
कानून की नजर में ईडी की चारों नोटिस गैरकानूनी: केजरीवाल


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

