नयी दिल्ली, 23 फरवरी (कड़वा सत्य) किसानों को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति देने के लिए केंद्र सरकार को निर्देश देने की गुहार लगाते हुए एक याचिका उच्चतम न्यायालय में दायर की गई है।
सिख चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रबंध निदेशक एग्नोस्टोस थियोस की ओर से दायर जनहित याचिका में आंदोलनकारी किसानों के दिल्ली में प्रवेश रोकने के लिए सड़कों से की गई बैरिकेडिंग हटाने का निर्देश केंद्र सरकार को देने की गुहार लगाई गई है। उन्होंने आंदोलनकारी किसानों के जबरन बंद किए गए सोशल मीडिया खातों को चालू करने का निर्देश केंद्र सरकार को देने की याचना की है।
किसानों की उच्चतम न्यायालय से गुहार, दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति के लिए केंद्र को दे निर्देश

बिहार: रिया की मौत को एक माह, आठ आरोपित अब भी फरार

मध्यप्रदेश: नरसिंहपुर में ₹5 लाख की कार से ले जाई जा रही थी ₹66690 की अवैध शराब, पुलिस ने पीछा कर पकड़ कर की कार्यवाही

उत्तरप्रदेश: सहारनपुर से बिहार तक नकली सिक्कों की सप्लाई! 70 करोड़ से ज्यादा के सिक्के बाजार में खपा चुके गिरोह का पर्दाफाश

