नयी दिल्ली, 30 जनवरी (कड़वा सत्य) कृतज्ञ राष्ट्र ने गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 77वीं पुण्य तिथि पर ंजलि अर्पित की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने राजघाट पर गांधी समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें ंजलि दी।
राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और अन्य नेताओं ने राजघाट पर आयोजित प्रार्थना सभा में भी भाग लिया।
श्रीमती मुर्मु के साथ राजघाट पर केन्द्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री लाल, तीनों सेनाओं के प्रमुख और सेनाओं का एक मार्चिंग दस्ता भी था। राष्ट्रपति ने पूरे सैनिक सम्मान के साथ राष्ट्रपिता की समाधि पर पुष्प चक्र समर्पित किया।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 30 जनवरी मार्ग स्थित गांधी स्मृति जाकर राष्ट्रपिता को ंजलि अर्पित की।
श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “ राजघाट पर सुबह पूज्य बापू को ंजलि अर्पित की, हम अपने राष्ट्र के प्रति उनके सपनों को साकार करने के लिये अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। ”
मिजोरम के राज्यपाल सेवानिवृत्त जनरल वी के सिंह ने सोशल मीडिया पर कहा, “ गांधी जी ने हमें सत्य, अहिंसा और शांति का मार्ग दिखाया। उनके आदर्श सदैव हमें प्रेरित करते रहेंगे। ”
देश भर में इस अवसर पर जगह-जगह बापू की स्मृति में ंजलि कार्यक्रम, गोष्ठियां और प्रार्थना सभायें आयोजित की गयीं।
.श्रवण
कड़वा सत्य
कृतज्ञ राष्ट्र ने बापू को अर्पित की ंजलि


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

