नयी दिल्ली, 22 मार्च (कड़वा सत्य) आम आदमी पार्टी (आप) की नेता और दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी भारतीय जनता पार्टी की एक राजनैतिक साज़िश है।
आप की वरिष्ठ नेता आतिशी ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि देश में पहली बार एक पद पर रहते हुए मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री को जेड श्रेणी की सुरक्षा है। सवाल यह है कि अब उनकी सुरक्षा के लिए कौन ज़िम्मेदार है? वह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ऑफिस में है। वहां कौन जा रहा है? क्या लेकर जा रहा है? इसके लिए कौन ज़िम्मेदार होगा? ऐसे में केंद्र जबाव दे कि क्या ईडी की हिरासत में अरविंद केजरीवाल को पर्याप्त सुरक्षा मिल रही है?
केजरीवाल को राजनीतिक साजिश के तहत किया गिरफ्तार : आतिशी

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

उत्तर प्रदेश: सुल्तानपुर में वारंटियों पर शिकंजा, पुलिस ने चार वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

