नयी दिल्ली, 19 (कड़वा सत्य) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शराब नीति से संबंधित कथित तौर पर धनशोधन करने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर उन्हें जारी किए गए सभी नौ समन के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।
न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत और न्यायमूर्ति मौज जैन की पीठ इस मामले में 20 मार्च को सुनवाई कर सकती है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल धनशोधन करने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के बार-बार समन पर उसके समक्ष पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए। इस मामले में शनिवार को दिल्ली की एक अदालत में वह पेश हुए थे, जहां उन्हें शर्तों के साथ जमानत मिल गई थी।
राउज एवेन्यू स्थित अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) दिव्या मल्होत्रा की अदालत ने संबंधित पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी केजरीवाल को 15,000 रुपये के जमानत बांड या इतनी ही रुपए की जमानत राशि जमा करने की शर्त पर जमानत अर्जी मंजूर की थी।
ईडी ने अदालत से शिकायत करते हुए कहा था कि धनशोधन अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत कई बार समन भेजने के बाद भी केजरीवाल पूछताछ के लिए उसके समक्ष पेश नहीं हुए।
इससे पहले केजरीवाल 17 फरवरी को वर्चुअल माध्यम से एसीएमएम की अदालत में पेश हुए थे।
.
कड़वा सत्य
केजरीवाल ने ईडी समन के खिलाफ खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

