नयी दिल्ली, 21 मार्च (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की शराब घोटाले के संबंध में गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये गुरुवार को कहा कि उन्होंने जो बोया था, वही काटा है।
पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा, “ बोया पेड़ बबूल का तो आम कहां से खाय, करें घोटाला शराब का तो आ कहां से पाय। ”
श्री पात्रा ने कहा कि श्री केजरीवाल से विगत तीन साल से शराब घोटाले के संबंध में सवाल पूछे जा रहे थे लेकिन वह लगातार उनकी अनदेखी कर रहे थे। उन्होंने नहीं बताया कि जब दिल्ली सरकार की आबकारी नीति अच्छी थी तो उसे रद्द क्यों किया गया। दिल्ली के आबकारी विभाग की राय के उलट शराब के कारोबार का निजीकरण क्यों किया गया। शराब की खरीद फरोख्त में कमीशन पांच प्रतिशत की बजाय 12 प्रतिशत क्यों किया गया।
श्री पात्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी कह रही हैं कि श्री केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं एक विचार हैं। तो वह कहेंगे कि श्री केजरीवाल एक बुरा विचार हैं।
.श्रवण
कड़वा सत्य
केजरीवाल ने जो बोया, वही काटा :भाजपा


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

