नयी दिल्ली 19 जनवरी (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं नयी दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर किसी तरह का हमला नहीं हुआ है बल्कि वह जनता से सवालों के बचने के लिए सभा स्थल से भाग गये थे।
श्री वर्मा ने रविवार सुबह संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्री केजरीवाल नयी दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हार रहे हैं इसलिए उन्होंने हमले की झूठी कहानी रची है। उन्होंने कहा कि 12 साल की विधायकी के बाद भी श्री केजरीवाल आज नयी दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में जब प्रचार को जाते हैं तो वहाँ जनता सवाल पूछती है और सवालों का जवाब देने की बजाय वह भाग जाते हैं।
उन्होंने कहा कि श्री केजरीवाल का चुनाव प्रचार पंजाब से आई राशि और कार्यकर्ताओं पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि वह (श्री केजरीवाल) नहीं चाहते कि श्रीमती आतिशी, श्री मनीष सिसोदिया या श्री सौरभ भारद्वाज चुनाव जीते, इसलिए उन्हें चुनाव प्रचार से हटा कर सिर्फ संवाददादा सम्मेलन और बैठकों में उलझा कर रखते हैं।
इस दौरान दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, पार्टी प्रवक्ता डॉ. ममता त्यागी मौजूद थे। श्री कपूर ने कहा कि श्री वर्मा नयी दिल्ली विधानसभा से चुनाव जीत रहे हैं और दिल्ली में भाजपा की बड़ी जीत का कारक बन रहे हैं।
संतोष ,
कड़वा सत्य
केजरीवाल पर नहीं हुआ था किसी तरह का हमला-वर्मा


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

