नयी दिल्ली 17 सितंबर (कड़वा सत्य) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी घोषणा के अनुसार मंगलवार को उपराज्यपाल वी के सक्सेना से मुलाकात कर अपने मंत्रिमंडल का त्यागपत्र सौंपा।
आज इससे पहले पूर्वाह्न मुख्यमंत्री निवास पर दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों के साथ श्री केजरीवाल ने बैठक की थी जिसमें आतिशी मर्लेना को श्री केजरीवाल की जगह नया मुख्यमंत्री के लिए चुना गया।
श्री केजरीवाल ने अपने इस्तीफे के लिए उपराज्यपाल से आज शाम साढ़े चार बजे का समय मांगा था। उन्होंने अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ उपराज्यपाल भवन जाकर उन्हें अपने मंत्रिमंडल का त्यागपत्र सौंप दिया।
इसी के साथ सुश्री आतिशी ने नयी सरकार बनाने का दावा भी उपराज्यपाल के समक्ष प्रस्तुत किया है।
,
कड़वा सत्य
केजरीवाल मंत्रिमंडल का उपराज्यपाल को इस्तीफा, आतिशी का सरकार बनाने का दावा

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

