नयी दिल्ली 25 जून (कड़वा सत्य) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह (श्री मोदी) खुद की कमियों को छिपाने के लिए अतीत में खुदाई करते रहते हैं जबकि पिछले 10 वर्षों में 140 करोड़ भारतीयों पर लगाये गये ‘अघोषित आपातकाल’ ने लोकतंत्र और संविधान को गहरा झटका दिया है।
श्री खड़गे ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, “देश भविष्य की ओर देख रहा है। आप अपनी कमियों को छिपाने के लिए अतीत में खुदाई करते रहते हैं। पिछले 10 वर्षों में आपने 140 करोड़ भारतीयों को जो ‘अघोषित आपातकाल’ का अहसास कराया, जिससे लोकतंत्र और संविधान को गहरा झटका पहुंचा है।” उन्होंने सवाल किया कि पार्टियों को तोड़ना, पिछले दरवाजे से चुनी हुई सरकारों को गिराना, 95 प्रतिशत विपक्षी नेताओं पर ईडी, सीबीआई, आईटी का दुरुपयोग करना, यहां तक कि मुख्यमंत्री को जेल में डालना और चुनाव से पहले सत्ता का इस्तेमाल करके समान अवसर को खराब करना - क्या यह अघोषित आपातकाल नहीं है।
खुद की कमियों को छिपाने के लिए अतीत में खुदाई करते रहते हैं मोदी : खड़गे

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

