नयी दिल्ली, 06 सितंबर (कड़वा सत्य) राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु ने देश-विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को गणेश चतुर्थी के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी हैं और लोगों से एक जुट होकर देश में शांति तथा समृद्धि के लिए काम करने का आह्वान किया है।
श्रीमती मुर्मु ने शुक्रवार को जारी शुभकामना संदेश में कहा है,“ गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर मैं देश और विदेश में रह रहे साभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।”
राष्ट्रपति ने कहा है, “ हर्ष और उल्लास से मनाया जाने वाला यह त्योहार सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है। विद्या, ज्ञान और समृद्धि के दाता भगवान गणेश का यह पर्व हमें वनम्र और कर्तव्यनिष्ठ हरने की शिक्षा देता है। यह पर्व सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देता है।”
श्रीमती मुर्मु ने इस अवसर पर लोगों का देश सेवा के लिए आह्वान करते हुए कहा है,“आइए , इस दिन हम सब एकजुट होकर एक शांतिपूर्ण और समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प लें।”
,
कड़वा सत्य
गणेश चतुर्थी पर राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु ने दी शुभकामनाएं

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

