नयी दिल्ली 25 मई (कड़वा सत्य) लोकसभा चुनाव के छठे चरण में छह राज्यों एवं दो केन्द्रशासित प्रदेशों की 58 सीटों पर शनिवार को पहले दो घंटों (पूर्वाह्न नौ बजे) तक मतदान औसतन 10.82 प्रतिशत रहा। सभी सीटों के लिये मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा।
चुनाव आयोग ने बताया कि ओडिशा विधान सभा के तीसरे चरण के मतदान में बाकी 42 सीटों पर पहले दो घंटों में 7.28 प्रतिशत मतदान हुआ।
पूर्वाह्न नौ बजे तक सर्वाधिक 16.54 प्रतिशत मतदान पश्चिम बंगाल में दर्ज किया गया जबकि महाराष्ट्र में सबसे कम 7.43 प्रतिशत मत पड़े।
आयोग के सूत्रों के अनुसार सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लम्बी-लम्बी कतारें देखी गयी हैं, मतदान शांति पूर्ण ढंग से चल रहा है। गर्मी से बचाने के लिए मतदाताओं के लिए पेय जल और छाया के लिए सुविधा उपलब्ध करायी गयी है।
छठे चरण में विभिन्न राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में मतदान प्रतिशत नौ बजे तक इस प्रकार रहा.....
राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश....मतदान प्रतिशत
बिहार .............................9.66
हरियाणा...........................8.31
जम्मू-कश्मीर.....................8.89
झारखंड .........................11.74
दिल्ली..............................8.94
ओडिशा............................7.43
उत्तर प्रदेश.......................12.33
पश्चिम बंगाल...................16.54
ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए आज दस जिलों में मतदान जारी है। नौ बजे तक ढेंकनाल जिले में सबसे अधिक 8.62 प्रतिशत और अंगुल जिले में सबसे कम 5.21 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा कटक में 6.83, देवगढ में 6.10, क्योंझर में 7.98, खुर्दा में 7.37, मयूरभंज में 7.77, नयागढ में 5.88, पुरी में 8.32 और संभलपुर में 7.64 प्रतिशत मतदान हुआ।
अशोक
कड़वा सत्य
छठे चरण में नौ बजे तक 10.82 प्रतिशत मतदान

‘आप’ आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार, 117 सीटों पर बूथ स्तर की तैयारियां शुरू

‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ को मज़बूत करने के लिए आप पंजाब यूथ विंग ने मोहाली में ‘पंजाब यूथ रन 2026’ का किया आयोजन

देश में सबसे ज्यादा अन्याय आदिवासी समाज के साथ हुआ, सिर्फ ‘‘आप’’ लड़ रही आदिवासियों के अधिकारों की लड़ाई- केजरीवाल

