नयी दिल्ली, 20 अगस्त (कड़वा सत्य) चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी, जिसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी।
जम्मू-कश्मीर में 90 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए तीन चरणों में चुनाव कराये जाने हैं,
जिसके पहले चरण में 24 सीटों पर मतदान कराये जाएंगे।
राजपत्र में जारी अधिसूचना के अनुसार पहले चरण के चुनाव के नामांकन 27 अगस्त, मंगलवार तक कराये जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की समीक्षा 28 अगस्त को होगी और नाम 30 अगस्त तक वापस लिये जा सकेंगे। पहले चरण का मतदान 18 सितम्बर बुधवार को कराया जायेगा।
तीनों चरण की मतगणना चार अक्टूबर को करायी जायेगी।
केंद्र शासित क्षेत्र जम्मू-कश्मीर की 90 सदस्यीय विधानसभा में नौ अनुसूचित जनजाति और सात सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।
पहले चरण में चुनाव के लिए पम्पोर, त्राल, पुलवामा, राजपोरा, जैनपोरा, शोपियां, डी एच पोरा, कुलगाम, देवसर, डोरू, कोकरनाग, अनन्तनाग पश्चिम, अनन्तनाग, श्रीगुफवाड़ा-बिजबेहरा, शानगुस-अनन्तनाग पूर्व, पहलगाम, इन्दरवाल, किश्तवाड़, पाडेर-नागसेनी भद्रवाह, डोडा, डोडा पश्चिम, बन, बनिहाल सीटों पर चुनाव होगा।
, समीक्षा,
कड़वा सत्य
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी

जगत ज्योत गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार बिल पर मालविंदर कंग ने कहा- एक्ट का मकसद सिर्फ आसामाजिक तत्वों को सज़ा देना है, श्रद्धालुओं को परेशान करना या सिख धार्मिक मामलों में दखल देना नहीं

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

मानसिक स्वास्थ्य लीडर दे रहे पंजाब के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान को नई मज़बूती; फेलोज़ के दूसरे बैच के लिए आवेदन अगस्त की शुरुआत में होंगे शुरू

