नयी दिल्ली, 11 अगस्त (कड़वा सत्य) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजधानी के नगर इलाके में जलभराव के कारण दो बच्चों की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।
पार्टी ने मामले की जांच कर दोषीअधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ नरेश कुमार ने लेफ्टिनेंट गवर्नर वी के सक्सेना को पत्र लिखकर मृतक परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए का मुआवजा देने की मांग की है।
उन्होंने बताया कि राजधानी के नगर मे डीएसआईडीस के पार्क में जलभराव में डूबकर दो बच्चों, मयंक और दिव्यांश की मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी जलभराव के मुद्दे पर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे हैं जबकि निर्दोष लोगों की जान सांसत में है।
.
कड़वा सत्य
जलभराव से मृत दोनों बच्चों के परिजनों को मुआवजा दें:दिल्ली कांग्रेस

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

