नयी दिल्ली 29 जनवरी (कड़वा सत्य) संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने संसद के बजट सत्र से पहले दोनों सदनों में राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक बुलायी है।
यह सर्वदलीय बैठक मंगलवार यानी 30 जनवरी पूर्वाह्न साढे ग्यारह बजे संसद पुस्तकालय भवन में होगी।
संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ शुरू होगा और सरकारी कामकाज की अनिवार्यताओं को देखते हुए यह 9 फरवरी को समाप्त हो सकता है।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी। इस वर्ष लोकसभा चुनाव का देखते हुए सरकार अंतरिम बजट लेकर आ रही है।
संजीव
जोशी ने बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलायी

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

