नयी दिल्ली 23 मई (कड़वा सत्य) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर के श्री कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) की दीवार पर ‘चुनाव का बहिष्कार करो’, ‘नक्सलबाड़ी जिंदाबाद’, ‘मार्क्सवाद जिंदाबाद’ जैसे नारे लिखे जाने के मामले में पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
अभाविप इस संबंध में मौरिस नगर थाने में शिकायत दर्ज करायी है और इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और नारों को तत्काल मिटाने की मॉंग की है। परिषद ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जहां दिल्ली का युवा मतदाता लोकतंत्र के उत्सव में भाग लेने के लिए उत्साहित है, तो वहीं कॉलेज की दीवार पर इस तरह के अलोकतांत्रिक नारे लिखे गए। अभाविप इसका कड़ा विरोध करती है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मॉंग करती है। उन्होंने मांग की कि इस पूरे रोड पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करायी जाये और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
डीयू में ‘चुनाव का बहिष्कार करो’, ‘नक्सलबाड़ी जिंदाबाद’ के नारे, अभाविप ने की कार्रवाई की मांग

मध्य प्रदेश: कमीशन 3 से 5 प्रतिशत हुआ तो भड़के सब्जी विक्रेता, मंडी में खरीदारी बंद, आढ़तियों के विरोध में धरना

मध्य प्रदेश: उज्जैन शाही मस्जिद उपद्रव पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 100 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक

मध्य प्रदेश: मंदसौर साइबर ठगी गिरोह का पाकिस्तान कनेक्शन उजागर, क्रिप्टो करेंसी से भेजी जा रही थी ठगी की रकम

