नयी दिल्ली, 25 सितम्बर (कड़वा सत्य) कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का प्रयास दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव -डूसू में हिंसा फैलाने की कोशिश है जिसे सफल नहीं होने दिया जाएगा।
एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रवक्ता रवि पांडे ने कहा कि मिरांडा हाउस में उनके संगठन के उम्मीदवारों को प्रचार करने से रोकने और हिंसा फैलाने का प्रयास किया गया है। उनका कहना था कि इस तरह की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने देंगे और इस रणनीति का दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र चुनाव में कड़ा जवाब देंगे।
डूसू चुनाव में हिंसा फैलाने की कोशिश सफल नहीं होने देंगे : एनएसयूआई

मध्य प्रदेश: नौकरी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक, 2 घंटे होता रहा हंगामा

Sadhvi Ritambhara ने KIIT-KISS का किया दौरा, बोलीं- यहां दिखा तपस्या और समर्पण का असल अर्थ

उत्तर प्रदेश: हाईवे किनारे होटल में बड़ी चोरी, 200 लीटर डीजल समेत इनवर्टर-बैटरियां ले उड़े चोर

