नयी दिल्ली, 07 मई (कड़वा सत्य) लोकसभा के तीसरे चरण के चुनाव में मंगलवार को 11 राज्यों और केन्द्र शासित दादर-नगर हवेली तथा दमन एवं दीव की कुल 93 सीटों पर शाम पांच
बजे तक 60.19 प्रतिशत मतदान हुआ।
चुनाव आयोग की सूचना के अनुसार असम में सबसे अधिक 74.16 प्रतिशत मतदाता वोट डाल चुके थे जबकि पश्चिम बंगाल में 73.93 प्रतिशत और गोवा में 72.52 प्रतिशत मतदान हुआ।
महाराष्ट्र में मतदान की गति सबसे धीमी थी और शाम पांच बजे तक 53.40 प्रतिशत वोट पड़े थे। मतदान शाम छह बजे तक होगा।
आयोग के अनुसार राज्य वार मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा..........
असम.....................74.86
बिहार.....................56.01
छत्तीसगढ़................66.87
दादर-नगर हवेली
और दमन एवं दीव......65.23
गोवा......................72.52
गुजरात................. 55.22
कर्नाटक..................66.05
मध्य प्रदेश...............62.28
महाराष्ट्र................. 53.40
उत्तर प्रदेश............. 55.13
पश्चिम बंगाल..........73.93
.श्रवण
कड़वा सत्य
तीसरे चरण में शाम पांच बजे तक 60 प्रतिशत से अधिक मतदान


NICE 2026: CIMP पटना में नेशनल इंटर-कॉलेज क्रॉसवर्ड एक्सपेडिशन का शुभारंभ, राज्यपाल ने AI युग में क्रिटिकल थिंकिंग पर दिया जोर

12th UK Gatka Championship: बाबा फतेह सिंह अखाड़ा वूलविच के जोरा सिंह बने चैंपियन, लंदन में सजी सिख शस्त्र विद्या की शानदार झलक

Bharat Tex 2026: तीसरे दिन भी बिहार पैवेलियन में उमड़ी भीड़, टेक्सटाइल और निवेश अवसरों ने खींचा ध्यान

