नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर (कड़वा सत्य) भारत ने दक्षिणी लेबनान में संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय परिसर पर हमले और बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर शुक्रवार को चिंता व्यक्त की।
विदेश मंत्रालय ने आज यहां एक बयान में कहा, “हम ब्लू लाइन पर बिगड़ती सुरक्षा स्थिति से चिंतित हैं। हम स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र परिसर की सुरक्षा की अपरिहार्यता का सभी को सम्मान करना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की सुरक्षा तथा उनके लिए निश्चित किये गये कार्य की पवित्रता सुनिश्चित करने के लिए उचित उपाय किए जाने चाहिए।”
दक्षिणी लेबनान में संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय परिसर पर हमले पर भारत ने चिंता जताई

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

छत्तीसगढ़: बोरतलाव में 3 मासूमों की मौत के बाद उबाल, दोषियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की उठी मांग

