नयी दिल्ली, 26 सितंबर (कड़वा सत्य) दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना से बस मार्शलों को नौकरी पर बहाल करने की माँग करते हुए कहा कि दिल्ली के लगभग दस हज़ार बस मार्शल आज बर्बादी की कगार पर खड़े हैं।
श्री भारद्वाज ने दिल्ली विधानसभा के सदन में गुरुवार को कहा कि दिल्ली के लगभग दस हज़ार बस मार्शल आज बर्बादी की कगार पर आ गए हैं। उन्होंने कहा कि इन बस मार्शलों के घर में चूल्हा जलना बंद हो गया है, जो लोग किराए पर रह रहे हैं वह अपने घर का किराया तक नहीं दे पा रहे हैं, कुछ लोगों ने परेशान होकर आत्महत्या तक कर ली है और बेहद ही परेशानियों में यह लोग अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा इनमें से अधिकतर लोग बेहद ही गरीब परिवार से आते हैं और ज्यादातर अपने परिवार में इकलौते कमाने वाले हैं।
दस हजार बस मार्शल बर्बादी की कगार तक पहुंचा: सौरभ

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

