नयी दिल्ली, 29 मई (कड़वा सत्य) दिल्ली उच्च न्यायालय के दो न्यायाधीशों का तबादला बुधवार को क्रमशः मध्य प्रदेश और कर्नाटक उच्च न्यायालय कर दिया गया।
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी कर बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की सलाह पर दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सचदेवा को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय और न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव को कर्नाटक उच्च न्यायालय में स्थानांतरण की मंजूरी दी। केंद्र सरकार ने इस आधार पर दोनों न्यायाधीशों का तबादला किया।
न्यायमूर्ति सचदेवा ने तीन मार्च 2024 को जारी एक पत्र के माध्यम से किसी भी उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किए जाने की इच्छा व्यक्त की थी।
इसी प्रकार चार मार्च के एक पत्र के माध्यम से न्यायमूर्ति राव ने किसी अन्य उच्च न्यायालय में तबादले का अनुरोध किया था। दोनों न्यायाधीशों ने किसी भी उच्च न्यायालय में अपने तबादले की इच्छा व्यक्त की थी।
उच्चतम न्यायालय की कालेजियम ने दोनों न्यायाधीशों के पत्रों के मद्देनजर 13 मार्च को विचार किया और उन्हें क्रमशः मध्य प्रदेश और कर्नाटक उच्च न्यायालय स्थानांतरित करने की सिफारिश की थी।
.
कड़वा सत्य
दिल्ली उच्च न्यायालय के दो न्यायाधीशों का तबादला


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

