नयी दिल्ली, 29 जुलाई (कड़वा सत्य) राष्ट्रीय राजधानी में राजेंद्र नगर क्षेत्र के कोचिंग सेंटर राव आईएएस स्टडी सर्किल में बारिश का पानी भरने से तीन छात्रों की मौत को लेकर फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेर्ड्स एसोसिएशन के बैनर तले दिल्ली के व्यापारियों ने सोमवार को सरकार के खिलाफ यहां विरोध प्रदर्शन किया।
सदर बाजार ट्रेर्ड्स एसोसिएशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा और फेडरेशन के अध्यक्ष राकेश यादव के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में दिल्ली में जल जमाव और उसके कारण होने वाले हादसे तथा नुकसान प्रमुख मुद्दा था। सदर बाजार के कुतुब रोड चौक पर आयोजित इस प्रदर्शन में सैकड़ों व्यापारियों ने भाग लिया।
दिल्ली के व्यापारियों ने राजेंद्र नगर कोचिंग केंद्र हादसे पर किया विरोध प्रदर्शन

बिहार: बेटी की शादी के लिए लिया था कर्ज, 10 लाख के बोझ में किराना दुकानदार ने की आत्महत्या

उत्तरप्रदेश: शिक्षक की गोली मारकर स्कूल के सामने दिनदहाड़े की हत्या, गोलीकांड से मच गया हड़कंप

मध्य प्रदेश : 40 फीट गहरे नाले में जा गिरी तेज रफ्तार एंबुलेंस! बछड़े की दर्दनाक मौत, दो घायल

