नयी दिल्ली 26 जनवरी (कड़वा सत्य) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में रविवार को परंपरागत गणतंत्र दिवस मिलन- समारोह का आयोजन किया।
इस समारोह में कर्तव्य पथ पर आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने वाले इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो भी शामिल हुए। उनके अलावा विभिन्न देशों के राजनयिक भी शामिल हुए।
समारोह में महत्वपूर्ण गणमान्य व्यक्तियों के अलावा, विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कई प्रतिष्ठित नागरिकों , सरकार के विभिन्न विकासात्मक कार्यक्रमों के लाभार्थियों को आमंत्रित किया गया था।
इस अवसर पर आमंत्रित अतिथियों ने जल-पान पर परस्पर मेल- मिलाप करने के साथ वहां प्रदर्शित जीवंत कलात्मक और सांस्कृतिक कृतियों का आनंद लिया।
गणतंत्र दिवस मिलन समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्य, पक्ष व विपक्ष के सांसद और वरिष्ठ नेता तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
.अशोक.
कड़वा सत्य
दिवस:मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में परंपरागत मिलन समारोह का किया आयोजन


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

