नयी दिल्ली, 30अप्रैल (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के दो दिन बाद आज वरिष्ठ नेता देवेंद्र यादव को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया।
कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने श्री यादव की नियुक्ति को मंजूरी दी है और उन्हें तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरू करने के लिए कहा गया है।
उन्होंने बताया कि श्री यादव पार्टी के पंजाब के प्रभारी हैं और वह दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद के साथ ही पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भी बने रहेंगे।
गौरतलब है कि श्री लवली ने आम आदमी पार्टी के साथ दिल्ली में चुनावी गठबंधन करने तथा पार्टी के दिल्ली के प्रभारी महासचिव के साथ अनबन का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
.साहू
कड़वा सत्य
देवेंद्र यादव दिल्ली कांग्रेस की नये अध्यक्ष नियुक्त

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

